विदेश की खबरें | रूस ने 'पुतिन का दिमाग' कहे जाने वाले डुगिन की बेटी की हत्या के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस के राष्ट्रवादी विचारक एलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डुगिना (29) की रविवार रात कार बम धमाके में मौत हो गई थी। पश्चिमी देश डुगिन को रूसी राष्ट्रपति ‘व्लादिमीर पुतिन का दिमाग’ बताते हैं।

क्रेमलिन की ओर एलेक्जेंडर डुगिन और उनकी पत्नी के लिए जारी संवेदना पत्र में पुतिन ने डुगिना की ''क्रूरतापूर्ण व छलपूर्वक'' हत्या की निंदा की। उन्होंने डुगिना को ''उज्ज्वल, प्रतिभावान और सच्ची रूसी'' करार दिया।

पुतिन ने कहा कि डुगिना ने "ईमानदारी से लोगों और पितृभूमि की सेवा की। उन्होंने अपने कर्मों से साबित किया कि रूसी देशभक्त होने का क्या मतलब है।"

वहीं, केजीबी के बाद रूस की सबसे प्रमुख खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने कहा कि यूक्रेन की गुप्तचर एजेंसियों ने डारिया डुगिना की हत्या का षड़यंत्र रचा और इसे अंजाम दिया।

रूसी खुफिया एजेंसी ने डारिया की हत्या के पीछे एक यूक्रेनी नागरिक का हाथ बताया है, जो वारदात को अंजाम देकर रूस से एस्टोनिया भाग गई है।

एजेंसी ने कहा कि संदिग्ध नताल्या वोव्क उसी इमारत के एक अपार्टमेंट में रहती थी, जहां डुगिना रहती थी। एजेंसी के अनुसार नताल्या उस पर नजर रखती थी। वोव्क उस राष्ट्रवादी महोत्सव में भी गई थी जिसमें हत्या से कुछ देर पहले एलेक्जेंडर डुगिन और उनकी बेटी उपस्थित थीं।

यूक्रेन पहले ही हत्या में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)