एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप-पुतिन वार्ता के कुछ घंटे बाद रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के अनुसार शहर के रिहाइशी इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक रिहाइशी इलाके में छह ड्रोन ने हमला किया।

विदेश की खबरें | ट्रंप-पुतिन वार्ता के कुछ घंटे बाद रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पांच लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों के अनुसार शहर के रिहाइशी इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक रिहाइशी इलाके में छह ड्रोन ने हमला किया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “हमले में जान गंवाने वाला शिशु (1) एक आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा कर्मी का पोता था। एक बचावकर्मी अपने घर पर पहुंचा ही था कि उसे पता चला कि शाहिद ड्रोन से उसके घर पर हमला किया गया है।”

हमले से कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में ड्रोन हमले हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रीलुकी में हुए हमले में छह लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह शहर राजधानी कीव से 100 किलोमीटर दूर स्थित है। यह शहर सीमा से काफी दूर है।

जेलेंस्की ने कहा कि बीती रात दोनेत्स्क, खारकीव, ओडे, सूमी, चेरनिहीव, ड्निप्रो और खेरसोन सहित यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 103 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ।

जेलेंस्की ने कहा, “यह एक और बड़ा हमला है। यह सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने और सामूहिक रूप से दबाव डालने का एक और मौका है। ”

पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति ने बुधवार को उन्हें "बहुत दृढ़ता से" बताया कि वह रूसी हवाई अड्डों पर सप्ताहांत में हुए यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुतिन के साथ उनकी लंबी बातचीत हुई और "यह एक अच्छी बातचीत थी, लेकिन यह ऐसी बातचीत नहीं थी जिससे तत्काल शांति स्थापित हो सके।"

यह पहली बार है जब ट्रंप ने रूस के अंदर यूक्रेन के हमले पर टिप्पणी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).