एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 19 पैसे की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 74.31 (अनंतिम) पर बंद हुआ। प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों को धारणा प्रभावित हुई है।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 19 पैसे की गिरावट

मुंबई, चार अक्टूबर अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 74.31 (अनंतिम) पर बंद हुआ। प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों को धारणा प्रभावित हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.16 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.13 से 74.41 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे के नुकसान के साथ 74.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 74.12 रुपये पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 93.93 रह गया।

इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.15 प्रतिशत बढ़कर 79.40 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 533.74 अंक की तेजी के साथ 59,299.32 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).