जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को नौ पैसे टूटकर 73.55 पर रहा।

मुंबई, 11 सितंबर शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को नौ पैसे टूटकर 73.55 पर रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 73.50 पर खुला। लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट का रुख देखा गया। शुरुआती कारोबार में पिछले बंद के मुकाबले यह नौ पैसे टूटकर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.46 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दिखाने वाला सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 93.26 अंक पर रहा।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक भारत-चीन सीमा पर बने गतिरोध ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया। इसके अलावा कोरोनो वायरस टीके के परीक्षण पर रोक के चलते भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा।

हालांकि भारत-चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी की बातचीत में पांच सूत्रीय रुपरेखा पर सहमति बनी है।

इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के संभावित टीके के चिकित्सकीय परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 45 लाख को पार कर गयी। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 76,271 हो चुका है। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 96,551 और मौत 1,209 रही। हालांकि शुक्रवार तक उपचार से ठीक होने वालों का आंकड़ा 35 लाख को पार कर गया।

इस बीच बीएसई का 30 कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 15.97 अंक की बढ़त के साथ 38,954.96 अंक पर और निफ्टी 5.15 अंक चढ़कर 11,454.40 अंक पर चल रहा है।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 838.37 करोड़ रुपये की लिवाली की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.40 प्रतिशत गिरकर 39.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड