जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे कमजोर होकर 79.92 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे कमजोर होकर 79.92 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।
मुंबई, 22 जुलाई विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे कमजोर होकर 79.92 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.90 के भाव पर खुला लेकिन थोड़ी ही देर में यह 79.92 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इस तरह एक दिन पहले की तुलना में रुपये में सात पैसे की कमजोरी आ गई।
बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने के कारण रुपया अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर और 20 पैसे सुधरकर 79.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 106.54 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत मजबूत होकर 104.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी निवेशक बृहस्पतिवार को भी शुद्ध लिवाल बने रहे। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,799.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

