एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 83.36 पर पहुंच गया। विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में तेजी से भारतीय मुद्रा को बल मिला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 83.36 पर पहुंच गया। विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में तेजी से भारतीय मुद्रा को बल मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.37 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.58 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,261.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).