जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 74.45 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 74.45 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 12 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 74.45 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.36 के स्तर पर खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 74.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.52 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.36 से लेकर 74.54 रुपये के दायरे में घट बढ़ हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 767 अंक की तेजी के साथ 60,686.69 अंक पर बंद हुआ।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 95.18 हो गया।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.10 प्रतिशत घटकर 81.96 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

