एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 79.78 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के अनुरूप अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया नौ पैसे चढ़कर 79.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 79.78 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच सितंबर घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के अनुरूप अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया नौ पैसे चढ़कर 79.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती से रुपये में तेजी पर थोड़ा अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.84 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान यह 79.78 रुपये के उच्चस्तर और 79.90 के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 79.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 79.87 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 109.83 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘डॉलर के 30 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बावजूद रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ। अमेरिका में गैर-कृषि पेरोल संख्या के आंकड़े अनुमान से बेहतर आने के बाद डॉलर मजबूती हुआ।’’

सोमैया ने कहा, ‘‘अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये के 79.40 से 80.05 प्रति डॉलर के दायरे के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 442.65 अंक की तेजी के साथ 59,245.98 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).