एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 74.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डालर में कमजोरी के रुख को देखते हुए अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले चार पैसे की तेजी दर्शाता 74.80 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 74.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 29 जुलाई अमेरिकी डालर में कमजोरी के रुख को देखते हुए अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले चार पैसे की तेजी दर्शाता 74.80 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इसकी 74.83 रुपये पर शुरुआत हुई और कारोबार के अंत में यह चार पैसे की तेजी दर्शाता 74.80 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 74.84 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

कारोबार के दौरान रुपये ने 74.73 रुपये के दिन के उच्च स्तर और 74.89 के दिन के निम्न स्तर को छुआ।

इस बीच छह मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालेर इंडेक्स 0.24 प्रतिशत गिरकर 93.47 पर रहा।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

एमके ग्लोबल फाइनेंसियल सर्विसिज के शोध- मुद्रा प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी डालर और रुपये में हाजिर कारोबार 74.75 से 75 रुपये प्रति डालर के बहुत सीमित दायरे में चल रहा है। इस बारे में फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के परिणाम से कुछ स्पष्टता आयेगी। यह परिणाम दिन के अंत तक आ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 1.02 प्रतिशत बढ़कर 43.66 डालर प्रति बैरल हो गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).