जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.48 रुपये प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.48 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 17 सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.48 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर रहते हुए खुला। कारोबार के दौरान 73.55 रुपये के निचले और 73.42 के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 73.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 92.82 हो गया।
वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.62 प्रतिशत घटकर 75.20 डालर प्रति बैरल हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 125.27 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,015.89 अंक पर बंद हुआ। वहीं व्यापक एनएसई निफ्टी 44.35 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,585.15 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,621.88 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

