जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त से 74.40 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया शुरुआती गिरावट से उबर गया। निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने में मदद मिली। अंत में रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 74.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 24 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया शुरुआती गिरावट से उबर गया। निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने में मदद मिली। अंत में रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 74.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों को फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे का इंतजार है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.53 के स्तर पर कमजोर रुख लिए खुला और कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 74.31 रुपये और निम्नतम स्तर 74.54 रुपये को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 74.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार, विदेशी मुद्रा बाजार एक कमजोर कारोबार के दायरे में है। सभी को फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे और कई अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 323.34 अंक की गिरावट के साथ 58,340.99 अंक पर बंद हुआ।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 96.70 हो गया।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.24 प्रतिशत घटकर 82.11 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2021 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

