एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को सीमित दायरे वाले कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 फरवरी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को सीमित दायरे वाले कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों का पूंजी निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल की नरम कीमतों ने रुपये को समर्थन प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा डॉलर अपने उच्चस्तर से नीचे आया क्योंकि निवेशक मुद्रास्फीति और इस सप्ताह भारत और अन्य जगहों पर जारी होने वाले अन्य व्यापक आर्थिक आंकड़ों से पहले सतर्कता बरत रहे थे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.88 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया 82.89 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.86 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तथा 82.91 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। शुक्रवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.80 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 352.67 अंक की गिरावट के साथ 72,790.13 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,276.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).