ताजा खबरें | डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 75.97 रुपये प्रति डॉलर
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा में सुधार और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले यह 19 पैसे की तेजी के साथ 75.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया।
मुंबई, 29 मार्च डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा में सुधार और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले यह 19 पैसे की तेजी के साथ 75.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, विदेशी पूंजी की सतत निकासी ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगाया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.97 पर मजबूत खुला लेकिन बाद में यह तेजी कायम नहीं रह पाई और रुपया 76.15 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया। दिन के कारोबार में रुपये ने 75.90 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर को छुआ। शाम चार बजे डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 75.97 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी मु्द्रा के मुकाबले 76.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत घटकर 98.71 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत बढ़कर 113.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 350 अंक की तेजी के साथ 57,943.65 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 801.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

