क्रिकेट

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका महिला टीम को पहली सफलता सुगंधिका कुमारी ने दिलाई. गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से चमारी अथापथ्थु और चामुडी प्रबोदा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा सुगंधिका कुमारी को एक विकेट मिला. अब श्रीलंका महिला टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए 20 ओवरों में 131 रन बनाने थे.

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard Update: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (SL W vs PAK W) के बीच महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में की श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. इस टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका की टीम 13 सितंबर को टीम इंडिया से ताज के लिए भिड़ेगी.इस साल टूर्नामेंट में श्रीलंका की कमान चमारी अथापथ्थु (Chamari Athapaththu) के कंधों पर है. वहीं, पाकिस्तान की अगुवाई फातिमा सना (Fatima Sana) कर रहीं हैं.

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team Match Scorecard)

इस अहम सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अथापथ्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज दो रन के स्कोर पर मुनीबा अली का विकेट गंवा दिया. इसके बाद शवाल जुल्फिकार और गुल फिरोजा ने पारी को संभाला. आखिर में कप्तान फातिमा सना और तुबा हसन ने नाबाद साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 130 रन तक पहुंचाया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 130 रन बनाए. पाकिस्तान महिला टीम की ओर से कप्तान फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 47 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान फातिमा सना ने 36 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा शवाल जुल्फिकार ने 24 रन और गुल फिरोजा ने 21 रन का योगदान दिया.

दूसरी तरफ श्रीलंका महिला टीम को पहली सफलता सुगंधिका कुमारी ने दिलाई. गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से चमारी अथापथ्थु और चामुडी प्रबोदा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा सुगंधिका कुमारी को एक विकेट मिला. अब श्रीलंका महिला टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए 20 ओवरों में 131 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान चमारी अथापथ्थु सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद इमेशा दुलानी ने 24 रन और हर्षिता समरविक्रमा ने 36 रन बनाकर पारी को संभाला. अंत में कविशा दिलहारी ने 33 रन, जबकि नीलाक्षिका सिल्वा ने नाबाद 18 रन और कौशानी नुथ्यांगना ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को 18.4 ओवर में 134/6 के स्कोर तक पहुंचाते हुए 4 विकेट से शानदार जीत दिला दी.

वहीं पाकिस्तान महिला टीम को पहली सफलता फातिमा सना ने दिलाई. गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इनके अलावा सादिया इकबाल और उम्म-ए-हानी को एक-एक विकेट मिला. अब महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 13 सितंबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान महिला बल्लेबाजी: 130/5, 20 ओवर (मुनीबा अली 2 रन, शवाल जुल्फिकार 24 रन, गुल फिरोजा 21 रन, आयशा जफर 7 रन, सदफ शमास 8 रन, फातिमा सना नाबाद 47 रन, तुबा हसन नाबाद 12 रन, एमान फातिमा बल्लेबाजी नहीं, उम्म-ए-हानी बल्लेबाजी नहीं, नशरा संधू बल्लेबाजी नहीं और सादिया इकबाल बल्लेबाजी नहीं.)

श्रीलंका महिला गेंदबाजी: (चमारी अथापथ्थु 2 विकेट, चामुडी प्रबोदा 2 विकेट और सुगंधिका कुमारी 1 विकेट.)

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका महिला बल्लेबाजी: 134/6, 18.4 ओवर (चमारी अथापथ्थु 5 रन, इमेशा दुलानी 24 रन, संजना कविंदी 0 रन, हासिनी परेरा 3 रन, हर्षिता समरविक्रमा 36 रन, कविशा दिलहारी 33 रन, नीलाक्षिका सिल्वा नाबाद 18 रन और कौशानी नुथ्यांगना नाबाद 10 रन.)

पाकिस्तान महिला गेंदबाजी: (फातिमा सना 4 विकेट, सादिया इकबाल 1 विकेट और उम्म-ए-हानी 1 विकेट.)

नोट: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2026 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).