जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 79.23 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा नीतिगत दर रेपो में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 79.23 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
मुंबई, पांच अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा नीतिगत दर रेपो में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 79.23 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.15 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान 78.94 से 79.29 रुपये के दायरे में घूमने के बाद कारोबार के अंत में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 79.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 79.40 प्रति डॉलर था।
रिजर्व बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने तथा रुपये को समर्थन देने के लिए मई महीने के बाद से तीसरी बार प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी की।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 105.95 हो गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि पूंजी बाजार में विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने और कच्चे तेल के दाम घटने से रुपये की धारणा मजबूत हुई।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 94.31 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,474.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

