जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 82.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया। विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।
मुंबई, 31 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 82.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया। विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने तथा जोखिम वाली परिसंपत्तियों के लिए मांग बढ़ने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।
हालांकि, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने से पहले अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये का लाभ कुछ सीमित हो गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.12 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान दोपहर साढ़े तीन बजे अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 17 पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर हो गया। कारोबार के दौरान रुपया 82.09 के दिन के कारोबार के उच्चस्तर स्तर और 82.26 के निम्न स्तर को छूआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रामनवमी के मौके पर बृहस्पतिवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद था।
इस बीच, दिन के उत्तरार्द्ध में अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 102.08 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक बढ़कर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

