एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 32 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 32 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 32 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 नवंबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 32 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के सितंबर 2021 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आने के बाद अमेरिकी मुद्रा कमजोर होने से रुपया तेजी के साथ खुला। वहीं घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.03 पर खुला और फिर 83.01 पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से 32 पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर बंद हुआ था।

दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.07 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).