एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 86.58 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 86.58 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 जनवरी अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अस्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रही जिसका प्रभाव भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.60 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले यह 86.58 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.61 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.80 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).