एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 79.65 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 79.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 79.65 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 79.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.80 पर खुला और कारोबार के अंत में 26 पैसे की तेजी के साथ 79.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 79.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 106.58 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.37 प्रतिशत बढ़कर 108.08 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,041.47 अंक की तेजी के साथ 56,857.79 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय बाजार से निकासी जारी है। उन्होंने बुधवार को 436.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).