जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 84.40 प्रति डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सुधार तथा प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 84.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 19 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में सुधार तथा प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 84.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, विदेशी पूंजी की सतत निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी बढ़त सीमित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.39 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.42 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.10 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,403.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

