एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.38 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजारे रुख और विदेशी कोषों के लिवाल रहने का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 नवंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.38 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजारे रुख और विदेशी कोषों के लिवाल रहने का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कम कीमत ने भी भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.37 पर खुला। फिर 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.40 पर बंद हुआ था। गुरु नानक जयंती के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.14 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,625.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).