जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.28 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों के अपने उच्च स्तर से पीछे हटने से रुपया मंगलवार शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 21 जनवरी अमेरिकी डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों के अपने उच्च स्तर से पीछे हटने से रुपया मंगलवार शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.28 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 86.43 पर भी पहुंची।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.45 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.31 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत फिसलकर 80.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,336.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

