जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती कोरोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों के नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।
मुंबई, 22 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों के नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया विदेशी कोषों की सतत निकासी से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुई हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.31 पर खुला। इसके बाद उसने 83.30 से 83.32 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.28 पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.55 पर स्थिर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

