जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे मजबूत, 74.99 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर की नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बढ़त में रहा। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, नौ जुलाई डॉलर की नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बढ़त में रहा। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों की तेजी और विदेशी बाजारों में डॉलर की नरमी ने रुपये को समर्थन दिया। हालांकि विदेशी निवेशकों की निकासी तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में वृद्धि ने रुपये पर नकारात्मक असर डाला।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.94 पर खुला, लेकिन बाद में इसने शुरुआती तेजी खो दी और प्राथमिक आंकड़ों के हिसाब से 74.99 प्रति डॉलर पर रहा। यह पिछले दिवस की तुलना में तीन पैसे ऊपर है।
बुधवार को रुपया 75.02 प्रति डॉलर पर रहा था।
यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.
उथल-पुथल भरे कारोबार में रुपया 74.91 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर और 75.07 प्रति डॉलर के निचले स्तर के दायरे में रहा।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 96.40 पर आ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 344.90 अंकों की तेजी के साथ 36,673.91 पर और एनएसई निफ्टी 87.95 अंकों की तेजी के साथ 10,793.70 पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे। अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने बुधवार को 994.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 43.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 1.20 करोड़ को पार कर गयी है और मरने वालों की संख्या 5.49 लाख से ऊपर हो गयी है।
भारत में, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,129 हो गयी और संक्रमण की संख्या बढ़कर 7,67,296 हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

