एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे मजबूत होकर 73.06 रुपये पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में निरंतर तेजी के रुख के बावजूद अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 73.06 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे मजबूत होकर 73.06 रुपये पर बंद

मुंबई, दो सितंबर घरेलू शेयर बाजार में निरंतर तेजी के रुख के बावजूद अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 73.06 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.04 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.96 से 73.13 रुपये प्रति डालर के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में मात्र दो पैसे मजबूत होकर 73.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 73.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 514.33 अंक की तेजी दर्शाता 57,852.54 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 92.39 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.32 प्रतिशत बढ़कर 71.82 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 666.66 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).