एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत होकर 74.88 रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में उतार चढ़ाव होने के बावजूद आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) संबंधित निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमतों के कुछ नरम पड़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 74.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत होकर 74.88 रुपये पर

मुंबई, 29 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में उतार चढ़ाव होने के बावजूद आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) संबंधित निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमतों के कुछ नरम पड़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 74.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.78 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.74 से 74.98 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.92 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 93.55 हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 677.77 अंक लुढ़क कर 59,306.93 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).