जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की मजबूती के साथ 83.03 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच रुपया बुधवार को पांच पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 14 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच रुपया बुधवार को पांच पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का स्थानीय इकाई पर असर पड़ा और तेजी सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.11 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान उसने 83.02 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 83.12 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की मजबूती के साथ 83.03 के (अस्थायी) भाव पर बंद हुआ।
शेयरखान बाई बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती और जोखिम से बचने की स्थिति को देखते हुए हमारा अनुमान है कि रुपया हल्का नकारात्मक दायरे में रह सकता है। कच्चे तेल के दाम में तेजी भी रुपये पर दबाव डाल सकती है।’’
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 104.92 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 376.32 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

