एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 83.03 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया लगातार छठे सत्र में मजबूती दिखाते हुए बुधवार को 10 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.03 के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 83.03 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया लगातार छठे सत्र में मजबूती दिखाते हुए बुधवार को 10 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.03 के भाव पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख से स्थानीय मुद्रा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.97 प्रति डॉलर के ऊपरी और 83.18 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया।

कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.03 के भाव पर बंद हुआ जो पिछले बंद स्तर से 10 पैसे अधिक है। रुपया मंगलवार को 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परीबा में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में सुधार और डॉलर में नरमी आने से भारतीय रुपये में मजबूती का रुख रहा। इसके अलावा कच्चे तेल में हल्की गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिला।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.11 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,721.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).