एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 75.66 रुपये प्रति डालर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से डॉलर के मुकाबले 37 पैसे सुधरकर 75.66 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी के लगातार निवेश और घरेलू शेयर बाजारों के ऊंचे रुख से रुपये को समर्थन मिला।

जरुरी जानकारी | रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 75.66 रुपये प्रति डालर पर बंद

मुंबई, 23 जून रुपया मंगलवार को आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से डॉलर के मुकाबले 37 पैसे सुधरकर 75.66 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी के लगातार निवेश और घरेलू शेयर बाजारों के ऊंचे रुख से रुपये को समर्थन मिला।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के अस्थिर रहने से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.86 के मजबूत रुख के साथ खुला। कारोबार के दौरान इसने 75.65 के उच्चतम और 75.89 के निचले स्तर को छुआ।

अंत में कारोबार समाप्ति पर यह पिछले बंद के मुकाबले 37 पैसे की मजबूती के साथ 75.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.03 पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 397.86 अंक की बढ़त के साथ 35,309.18 अंक पर और निफ्टी 122.60 अंक की तेजी के साथ 10,433.80 अंक पर कारोबार कर रहा है।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 424.21 करोड़ रुपये की लिवाली की।

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.67 प्रतिशत चढ़कर 43.37 डॉलर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).