एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी, 10 पैसे बढ़कर 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। घरेलू शेयर बाजारों में सुधार होने के बीच बृहस्पतिवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी, 10 पैसे बढ़कर 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद

मुंबई, नौ सितंबर रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। घरेलू शेयर बाजारों में सुधार होने के बीच बृहस्पतिवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया कमजोरी का रुख लिए 73.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 73.48 के दिन के उच्चतम स्तर और 73.85 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे ऊंचा रहकर 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 92.54 रह गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.29 प्रतिशत बढ़कर 72.81 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदनशील सूचकांक 54.81 अंक की तेजी दर्शाता 58,305.07 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 802.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).