जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारेाबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर स्थिर रहा।
मुंबई, चार दिसंबर रुपया बुधवार को शुरुआती कारेाबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर स्थिर रहा।
विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड में तेजी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.66 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद पिछले बंद भाव के बराबर 84.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया मंगलवार को चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.50 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत चढ़कर 73.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,664.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

