जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 85.79 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.79 पर स्थिर रहा। विदेशी पूंजी की सतत निकासी और अमेरिकी मुद्रा के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त से स्थानीय मुद्रा को बल नहीं मिल पाया।
मुंबई, छह जनवरी रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.79 पर स्थिर रहा। विदेशी पूंजी की सतत निकासी और अमेरिकी मुद्रा के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त से स्थानीय मुद्रा को बल नहीं मिल पाया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भारतीय मुद्रा को कुछ समर्थन मिला, लेकिन उच्च डॉलर सूचकांक ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.77 प्रति डॉलर पर खुला। फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.79 पर फिसल गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.79 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.74 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,227.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
निहारिका
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

