एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 84.08 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे कमजोर होकर 84.08 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 84.08 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, 29 अक्टूबर विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे कमजोर होकर 84.08 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और मजबूत डॉलर से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.08 पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.33 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 71.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).