जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 84.07 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन को विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने बेअसर कर दिया।
मुंबई, 22 अक्टूबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन को विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने बेअसर कर दिया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.13 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

