जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 67 पैसे लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा एशियाई मुद्राओं की नरमी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में 67 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। इससे रुपया 73 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे आ गया।
मुंबई, 26 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा एशियाई मुद्राओं की नरमी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में 67 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। इससे रुपया 73 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे आ गया।
रुपया बृहस्पतिवार को 72.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 90.35 पर पहुंच गया।
रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध नोट में कहा कि शुक्रवार सुबह अधिकांश एशियाई मुद्राओं ने गिरावट के साथ शुरुआत की। घरेलू मुद्रा की धारणा पर इसका दबाव हो सकता है।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 842.09 अंक गिरकर 50,197.22 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 217.35 अंकों की गिरावट के साथ 14,880 अंक पर था।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 188.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

