जरुरी जानकारी | रुपया 38 पैसे बढ़कर 85.98 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के ताजा निवेश के बीच रुपये ने शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की और यह 38 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 21 मार्च घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के ताजा निवेश के बीच रुपये ने शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की और यह 38 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.26 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 85.93 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 86.30 प्रति डॉलर के निम्न स्तर को छुआ।
कारोबार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 38 पैसे की तेजी दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.36 पर बंद हुआ था।
रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान यह कुल 123 पैसे मजबूत हुआ है।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों के नए निवेश के कारण रुपया मजबूत होगा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से इस उछाल पर रोक लग सकती है। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 85.80 से 86.25 के बीच रहने की उम्मीद है।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.04 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंक की बढ़त के साथ 76,905.51 अंक पर जबकि निफ्टी 159.75 अंक चढ़कर 23,350.40 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

