जरुरी जानकारी | विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने से रुपया डेढ़ महीने के उच्च स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली और विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले डेढ माह में यह रुपये का सबसे ऊंचा स्तर है।
मुंबई, आठ दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली और विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले डेढ माह में यह रुपये का सबसे ऊंचा स्तर है।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.83 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.59 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर और 73.83 रुपये के निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे बढ़कर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले 22 अक्टूबर यह स्तर देखा गया था। सोमवार को रुपया 10 पैसे की गिरावट दर्शाता 73.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 90.80 हो गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 3,792.06 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.62 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

