जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे बढ़कर 72.93 प्रति डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों के अपरिवर्तित रखने तथा घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे मजबूत हो कर 72.93 पर चल रहा था।
मुंबई, पांच फरवरी रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों के अपरिवर्तित रखने तथा घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे मजबूत हो कर 72.93 पर चल रहा था।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को मुख्य ब्याज दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित छोड़ने का फैसला किया, लेकिन भविष्य में दर में कटौती का रुख बनाये रखा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.98 पर खुला और कुछ देर में 72.93 पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले की तुलना में तीन पैसे ऊपर है।
बृहस्पतिवार को रुपया 72.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 91.59 पर पहुंच गया।
घरेलू बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 343.97 अंक बढ़कर 50,958.26 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी भी 65.60 अंक चढ़कर 14,961.25 पर था।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 2,520.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच, ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत बढ़कर 59.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

