जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक बार फिर लॉकडाउन की आशंका के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला और फिर तीन पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 73.14 के स्तर पर आ गया।
मुंबई, छह जनवरी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक बार फिर लॉकडाउन की आशंका के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला और फिर तीन पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 73.14 के स्तर पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.16 पर खुली और बढ़त दर्ज करते हुए 73.14 के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 73.17 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 89.48 पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 986.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत बढ़कर 53.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

