एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 73.08 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़ा

मुंबई, सात जनवरी घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 73.08 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.10 पर खुली और बढ़त दर्ज करते हुए 73.08 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.11 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 89.40 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 483.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 प्रतिशत बढ़कर 54.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).