एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. किसी ठोस संकेत के अभाव में रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सीमित दायरे रहा और ये अमेरिकी डॉ़लर के मुकाबले चार पैसे की बढ़त के साथ 73.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़ा

मुंबई, 15 अक्टूबर किसी ठोस संकेत के अभाव में रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सीमित दायरे रहा और ये अमेरिकी डॉ़लर के मुकाबले चार पैसे की बढ़त के साथ 73.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया सीमित दायरे में था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.32 के स्तर पर खुला, और कुछ बढ़त दर्ज करते हुए 73.27 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे अधिक है।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 73.31 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 93.40 के स्तर पर आ गया।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 821.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत बढ़कर 43.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).