एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डोलर के मुकाबले रुपये में लगाजार तीसरे दिन भी तेजी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और डॉलर के कमजोर होने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे सुधर कर प्रति डॉलर 73.04 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़ा

मुंबई, 14 जनवरी डोलर के मुकाबले रुपये में लगाजार तीसरे दिन भी तेजी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और डॉलर के कमजोर होने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे सुधर कर प्रति डॉलर 73.04 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.18 पर खुला और कारोबार के दौरान 72.97 से 73.18 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद के मुकाबले 11 पैसे की तेजी दर्शाता 73.04 पर बंद हुआ।

विगत तीन कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 36 पैसे की तेजी आई है।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 91.84 अंक अथवा 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,58416 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 90.26 अंक रह गया।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,076.62 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.21 प्रतिशत घटकर 55.94 डालर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).