एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 85.07 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.07 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 85.07 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 दिसंबर रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.07 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया डॉलर की बढ़ती मांग से रुपये के कमजोर बने रहने की आशंका है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.07 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले यह 85.10 पर पहुंच गया जो उसके अभी तक के सर्वकालिक निचले स्तर से थोड़ा अधिक है।

रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.13 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.43 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,224.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).