एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूत रुख और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच मंगलवार को रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 फरवरी स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूत रुख और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच मंगलवार को रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की सतत निकासी ने हालांकि स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.91 प्रति डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंचा। अंत में 82.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर बंद हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार सोमवार को बंद रहा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.07 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 754.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).