एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 84.22 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.22 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 84.22 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 26 नवंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.22 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 9,947 करोड़ रुपये के शेयर खरीद 40 सत्रों से जारी शुद्ध बिकवाली का सिलसिला तोड़ा, जिससे रुपये को मजबूत समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.27 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.22 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.29 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.11 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,947.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).