जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.83 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.83 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में अपने प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने तथा घरेलू शेयर बाजार की मजबूत धारणा के बीच रुपये में तेज आई।
मुंबई, छह मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.83 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में अपने प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने तथा घरेलू शेयर बाजार की मजबूत धारणा के बीच रुपये में तेज आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव कायम हो गया और इसने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 82.82 से 82.91 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.83 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 103.55 रह गया।
विश्लेषकों ने डॉलर सूचकांक में गिरावट के लिए अमेरिका में सेवा पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) आंकड़ों को जिम्मेदार ठहराया, जिससे पता चलता है कि फरवरी में इस क्षेत्र की वृद्धि उम्मीदों से कम रही।
बाजार प्रतिभागियों को अमेरिका में गैर-कृषि पेरोल डेटा और केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के कदमों के बारे में अमेरिकी कांग्रेस में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के बयान से संकेत मिलने का भी इंतजार था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 408.86 अंक की तेजी के साथ 74,085.99 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 574.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

