जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे बढ़कर 83.45 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को एक पैसे के मामूली सुधार के साथ 83.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने के कारण रुपये में हल्का सुधार रहा।
मुंबई, तीन मई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को एक पैसे के मामूली सुधार के साथ 83.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने के कारण रुपये में हल्का सुधार रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.34 और 83.45 प्रति डॉलर के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में 83.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो पिछले बंद भाव से महज एक पैसे तेज है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.46 पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपये में तेजी आई। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजार और एफआईआई की पूंजी निकासी ने बढ़त को सीमित कर दिया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार छठी बार प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया, जिसके कारण डॉलर कमजोर हुआ।
चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली दबाव के कारण रुपये में थोड़ा नकारात्मक रुख रहने का अनुमान है। नरम अमेरिकी डॉलर रुपये को निचले स्तर पर सहारा दे सकता है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.07 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत घटकर 83.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 732.96 अंक की गिरावट के साथ 73.878.15 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 2,391.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

