जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.96 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में ‘करेक्शन’ तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच रुपया बुधवार को नौ पैसे की तेजी के साथ 82.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, सात फरवरी अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में ‘करेक्शन’ तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच रुपया बुधवार को नौ पैसे की तेजी के साथ 82.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने बताया कि हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त से रुपये का लाभ सिमट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर खुला। दिन के कारोबार में यह 82.94 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 83.09 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में नौ पैसे की बढ़त दर्शाता 82.96 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.05 पर बंद हुआ था।
बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वैश्विक जोखिम भावनाओं में वृद्धि और अमेरिकी डॉलर में नरमी के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विभिन्न प्रमुख केंद्रीय बैंक अधिकारियों की तीखी टिप्पणियां तेजी को सीमित कर सकती हैं।’’
कारोबारी अमेरिका के व्यापार संतुलन के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। बृहस्पतिवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं।
चौधरी ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक नीतिगत दरों को यथावत रखने की उम्मीद है।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.04 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34.09 अंक की गिरावट के साथ 72,152.00 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 92.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

