एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर डॉलर और घरेलू शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को पांच पैसे की तेजी के साथ 74.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर पर

मुंबई, 23 नवंबर कमजोर डॉलर और घरेलू शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को पांच पैसे की तेजी के साथ 74.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में , रुपये में एक सीमित दायरे में घट बढ़ देखी गई जहां कोविड-19 के टीके के संदर्भ में हुई प्रगति की वजह से निवेशकों के मन में बनी सकारात्मक धारणा ध्वस्त हो गई। यहां रुपया 74.12 रुपये प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.04 के उच्च स्तर और 74.22 के निम्न स्तर को छुआ। अंत में रुपया पांच पैसे की तेजी दर्शाता 74.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो शुक्रवार को 74.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

पांच प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.17 रह गया।

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 194.90 अंक कह तेजी के साथ 44,07.15 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने शुक्रवार को विशुद्ध रूप से 3,860.78 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक तेल मानक, ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 45.76 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).