एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 74.11 रुपये प्रति डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 74.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 74.11 रुपये प्रति डॉलर

मुंबई, 23 नवंबर डॉलर कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 74.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ जहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने इस महामारी के टीके को लेकर ऊपजी सकारात्मक धारणा को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.12 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.04 के उच्च स्तर और 74.22 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ के बाद पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त के साथ 74.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बंद के समय विनिमय दर 74.16 रुपये प्रति डॉलर थी।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.17 पर रहा।

घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बंबई सूचकांक 194.90 अंक बढ़कर 44,077.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने शुक्रवार को निवल आधार पर 3,860.78 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

कच्चे तेल के बाजार में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 1.78 प्रतिशत बढ़कर 45.76 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).